कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Karachi Kings vs Peshawar Zalmi, Pakistan Super League 2026 17th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 17वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (KRK vs PSZ) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा है. कराची किंग्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में है और अपने सभी तीन मुकाबले जीत चुकी है. वहीं, पेशावर जाल्मी की टीम भी अच्छी लय में नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: LHQ vs ISU, PSL 2026 16th Match Live Streaming In India: लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
कराची किंग्स की बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर, सलमान आगा और आजम खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. टीम ने अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है और गेंदबाजी में हसन अली ने 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ, पेशावर जाल्मी की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद हारिस टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं, जबकि माइकल ब्रैसवेल और आमेर जमाल जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.
कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पेशावर जाल्मी का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पेशावर जाल्मी ने 15 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. हालांकि मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है और ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है.
नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पेशावर जाल्मी क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

