
क्रिकेट मैच शेड्यूल
International Cricket And IPL 2025 Match Schedule For Today: 11 अप्रैल को टाटा आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. आज यानी 12 अप्रैल का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. वहीं, 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. चलिए आज यानी 12 अप्रैल को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें:
12 अप्रैल का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:
क्रमांक | मैच | समय (IST) | स्थान | स्ट्रीमिंग / ब्रॉडकास्टिंग |
---|---|---|---|---|
1. | कुवैत बनाम कतर, पांचवां मुकाबला | सुबह 6:30 बजे | मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कॉक | Fancode / ICC.tv |
2. | हांगकांग बनाम नेपाल, 6वां मुकाबला | सुबह 11:00 बजे | मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कॉक | Fancode / ICC.tv |
3. | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, 26वां मुकाबला | दोपहर 3:30 बजे | लखनऊ, इकाना क्रिकेट स्टेडियम | JioHotstar / Star Sports |
4. | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, 27वां मुकाबला | शाम 7:30 बजे | हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम | JioHotstar / Star Sports |
5. | पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स (PSL), दूसरा मुकाबला | शाम 4:00 बजे | रावलपिंडी, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, फैनकोड ऐप |
6. | कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (PSL), तीसरा मुकाबला | रात 08:30 बजे | कराची, नेशनल स्टेडियम | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, फैनकोड ऐप |
7. | नामीबिया महिला बनाम युगांडा महिला, चौथा टी20 मुकाबला | शाम 05:30 बजे | विंडहोक, हाई परफॉर्मेंस ओवल | ICC.tv/फैनकोड ऐप |
8. | पुर्तगाल महिला बनाम नॉर्वे महिला – तीसरा T20I | दोपहर 2:00 बजे | सैंटारेम क्रिकेट ग्राउंड, अल्बरगेरिया | YouTube / Local broadcaster |
9. | नामीबिया महिला बनाम युगांडा महिला – दूसरा T20I | शाम 5:30 बजे | हाई परफॉर्मेंस ओवल, विंडहोक | ICC.tv |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.