UPSC CSE 2026: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC Official Website या UPSC Online Portal पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट में जनरल स्टडीज पेपर-I और दोपहर की शिफ्ट में CSAT पेपर-II आयोजित होगा। दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे। CSAT पेपर में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
एडमिट कार्ड में जांच लें ये जानकारी
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, फोटो और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें। किसी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-“UPSC CSE Prelims 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।
-लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
-प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
मेन्स परीक्षा अगस्त में
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। UPSC CSE मेन्स परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है, जबकि इंटरव्यू फरवरी-मार्च 2027 के बीच आयोजित किए जा सकते हैं।

