Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के भगवानपुर क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई, जहां एक आरोपी ने घर से मोबाइल, सोना और नगद चोरी कर फरार होने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक ही घर से 7 से 8 मोबाइल फोन, करीब 25 हजार रुपए कीमत का सोना और लगभग 15 हजार रुपए नगद चोरी कर लिया था। चोरी के बाद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान घरवालों को घटना का पता चला और आसपास के लोगों को जानकारी दी गई।

