हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
Himachal News : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक भीषण हादसा हो गया। तेज हवाओं के चलते कायल का एक विशाल पेड़ अचानक नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल ले जाया जा रहा है।
Himachal News :
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि मणिकर्ण गुरुद्वारे के सामने की सड़क पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। इसके नीचे रेहड़ी संचालक, एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Himachal News : भूस्खलन हो सकता है हादसे की वजह-
प्रशासन का कहना है कि भूस्खलन के कारण पहाड़ी से पेड़ जड़ से उखड़ गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा तेजी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी को सुरक्षित निकाला जा सके।
Himachal News : नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक, राहत कार्य में तेजी की मांग-
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में खतरा बढ़ गया है।