प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान का दौरा पूरा करने के बाद रविवार रात किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए। यहां वे 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बिश्केक के मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के कैबिनेट प्रमुख आदिलबेक कासिमालियेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन में भारत की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। इस दौरान सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों के साथ आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारत 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है और इस साल संगठन अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।
बिश्केक यात्रा के दौरान पीएम मोदी SCO के कई सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को भारत के रणनीतिक और क्षेत्रीय हितों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

