ओडिशा के झारसुगुड़ा में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि झारसुगुड़ा सदर थाना के ठीक सामने पुलिस की पीसीआर वैन (बोलेरो) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को तुरंत जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों में ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ, एआर के काशीराम भोई व देबदत्त सा और होमगार्ड भक्रबंधु मिर्धा शामिल हैं। ये सभी ड्यूटी पर तैनात थे जब सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

