राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था, जिससे शिक्षा जगत पर कई सवाल उठे थे। इसी बीच अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो में एक कार्यालय के भीतर बॉस और एक महिला कर्मचारी को अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में लिखा गया है, “प्रिंसिपल और मास्टरनी तो ऐसे ही बदनाम हैं, ये तो हर जगह का हाल है।” सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि ऑफिस के कमरे में बॉस प्रवेश करता है और महिला कर्मचारी के साथ अनुचित हरकत करता है। क्लिप के अंत में वह कमरे की लाइट बंद करता हुआ भी नजर आता है। हालांकि वीडियो छोटा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद, 22 जनवरी को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग 4 लाख 99 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग वीडियो को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
फिलहाल, वीडियो की सत्यता और उससे जुड़ी परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

