सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ किस हद तक लोगों को संवेदनहीन बना रही है, इसका एक बेहद दर्दनाक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा रस्सी के फंदे में फंसकर अपनी मां से मदद की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन महिला उसे बचाने की बजाय मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आ रही है। इस घटना ने इंटरनेट यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है।
बच्चे की चीखें सुन भावुक हुए लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खेल-खेल में बच्चे के गले में रस्सी का फंदा फंस जाता है। जैसे-जैसे उसका दम घुटने लगता है, वह घबराकर जोर-जोर से “मम्मी बचाओ” कहते हुए रोने लगता है। लेकिन मां उसकी मदद करने के बजाय कैमरे से वीडियो बनाती रहती है। बच्चे की चीखें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो उठे और महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर “ROHIT SINGH” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि सोशल मीडिया का जुनून अब गांवों तक खतरनाक रूप ले चुका है और लोग लाइक्स व व्यूज के लिए बच्चों की जान तक जोखिम में डाल रहे हैं।
The child kept crying, “Mom, save me…”
But instead of helping, the mother kept making the video.
A few seconds of negligence could have cost a life.
Social media obsession is spreading everywhere.
In the race for likes and views, humanity is getting lost. pic.twitter.com/WdGDIIOS6i
— Ajay Kumar (@AjayKumaarJi) May 16, 2026
हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं।
यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, “मां होकर ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है।” वहीं दूसरे ने कहा, “रील बनाने की दीवानगी लोगों को इंसानियत भूलने पर मजबूर कर रही है।”
कुछ लोगों ने इसे बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए लोग आखिर कितनी दूर तक जा सकते हैं। विशेषज्ञ भी लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि बच्चों के साथ किसी भी तरह का खतरनाक स्टंट या लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट के आधार पर तैयार की गई है। घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

