Jawaharlal Nehru Jayanti: आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी. राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू जी ने देश में संविधान, लोकतंत्र और समानता जैसे मूल्यों को स्थापित किया, जो आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. राहुल गांधी के मुताबिक, नेहरू जी ने देश को आधुनिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विकास की नई दिशा दी. उन्होंने आगे लिखा कि ‘हिंद के जवाहर’ को उनकी जयंती पर सादर नमन.
नेहरू जयंती पर कांग्रेस पार्टी और देशभर में कई जगहों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने उनके योगदान को याद किया और देश के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की.
ये भी पढें: Bihar Election Results 2025: बिहार में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रूझान में NDA आगे, महागठबंधन पीछे
हिंद के जवाहर को सादर नमन: राहुल गांधी
Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) posts, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे… pic.twitter.com/efY84m2UAC
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2025
today-is-the-birth-anniversary-of-the-countrys-first-prime-minister-pandit-jawaharlal-nehru-congress-mp-rahul-gandhi-shared-an-emotional-message

