फिरोजाबाद जिले से ससुर और बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। फिरोजाबाद जिले में, एक पुत्र ने अपने पिता पर अदालत में अपनी बहू से शादी करने का आरोप लगाया है।मामले में पुत्र की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इस मामले के बारे में जानने के बाद, गांववासियों में कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि कोई इस हद तक गिरकर रिश्ते को खराब कर सकता है।असल में, यह पूरा मामला फिरोजाबाद जिले के फरीदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति नौकरी के सिलसिले में अरब देश में रहता है और 2 साल बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं लौटा है।
बताया जा रहा है कि जोड़े के दो बेटे भी हैं, जिनमें से बड़े बेटे का विवाह 5 साल पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि पति के विदेश जाने के बाद महिला अपने ससुर के साथ रहने लगी। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस जानकारी को सार्वजनिक किया है। महिला का पति पत्नी को छोड़कर पैसे कमाने के लिए अरब देश चला गया था।
वहीं, पुत्र के पैसे कमाने के लिए बाहर जाने के बाद ससुर अपनी बहू के पास रहने लगा और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। बताया जा रहा है कि जब पुत्र वापस नहीं आया, तो ससुर और बहू दोनों एक साथ रहने लगे।
वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग महिला को रिश्ते की दुहाई दे रहे हैं, तो कई लोग और सलाहें देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।