संवाददाता – साकेत श्रीवास्तव

खैरागढ़। CG :जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बैंगा आदिवासी महिला ने पुलिस विभाग के एक एएसआई पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि वर्दी की आड़ में पुलिसकर्मी बार-बार महिला के घर पहुंचकर गंदे इरादों से परेशान करता था। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और देर रात पंचायत के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्हारवाड़ा पंचायत के आश्रित गांव चुहरी का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक 17 तारीख को गांव की एक आदिवासी महिला ने आरोप लगाया कि बकरकट्टा थाने में पदस्थ एएसआई नारायण लाल सिन्हा बार-बार उसके घर पहुंचता था और पानी मांगने के बहाने उससे छेड़छाड़ करता था महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके साथ आपत्तिजनक बातें भी करता था।


