गरियाबंद। CG NEWS: भारतीय जनता पार्टी मंडल कोपरा के अंतर्गत ग्राम सहसपुर में “गांव चलो-बस्ती चलो” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्धजन, सरपंच, उपसरपंच और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों से संपर्क किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कोपरा के उपाध्यक्ष तारिणी सेन उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती भारती साहू, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी दीपक साहू सहित कृष्ण सेन, लोकेश साहू, सरपंच श्रीमती लता ध्रुव, विद्या साहू, डायमंड साहू, लाल साहू, संतोष साहू, नरसू धारू एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और योजनाओं की पहुंच आम जनता तक सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


