बस्तर। CG NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में शामिल होने आज जगदलपुर पहुंचेंगे। जगदलपुर के एक निजी होटल एंबीशन में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली मध्य परिषद की 26वीं बैठक के लिए शासन प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

