सरगुजा। CG Crime : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया गया मौत का जाल एक बेगुनाह युवक के लिए काल बन गया। कमलेश्वरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में करंट लगाकर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है

घटना तब सनसनीखेज हो गई जब जंगल गए मिश्रा यादव नाम के युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने जंगली सूअर को फंसाने के लिए बिजली के खंभे से अवैध हुकिंग कर नंगे तारों का जाल बिछाया था। बदकिस्मती से मिश्रा यादव इस हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
डीआईजी और एसएसपी के कड़े निर्देशों के बाद कमलेश्वरपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य के तौर पर अवैध बिजली के तार, बांस के डंडे बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बिजली चोरी कर अवैध रूप से करंट फैलाया था, जो गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है। सभी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
IG Ratan Lal Dangi Suspended: आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित


