अभनपुर। CG NEWS: बैठक में एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार सीता शुक्ला, सीएसपी तुलसी राम लेकाम, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम, नगर पालिका उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी समेत पत्रकार, डीजे संचालक और गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासन ने विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की अपील की।

वहीं डीजे और धूमाल को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए विसर्जन के दौरान इन्हें बंद रखने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में गणेश समितियों और डीजे संचालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की

