आरंग। CG NEWS: आरंग क्षेत्र के समोदा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 नवंबर 2026, मंगलवार को ग्राम समोदा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, समोदा द्वारा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चित्रों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों और धार्मिक मान्यताओं से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से कार्तिकेय के आध्यात्मिक स्वरूप एवं उनके बाल ब्रह्मचारी रहने के पीछे छिपे आध्यात्मिक रहस्य को चित्र प्रदर्शनी के जरिए समझाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

इस आयोजन में आरंग, भानसोज, नारा, कुकुरा, रीवा, देवरी, गुल्लू, चपरीद, कुसमुंद, तुलसी एवं सकरी सहित आसपास के क्षेत्रों से ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाधारी भाई-बहन पहुंचकर अपनी सेवाएं देंगे।
दो पालियों में होगा आयोजन
आयोजन का समय प्रातः 3 बजे से सुबह 9 बजे तक तथा शाम 3 बजे से रात्रि 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन मेला स्थल पर नदी तट के किनारे स्थित शिव मंदिर के पास, ग्राम समोदा में किया जाएगा। उक्त जानकारी ब्रह्माकुमारी संस्थान की बीके लता बहन ने दी।


