तिल्दा-नेवरा। CG NEWS: अंचल वासियों द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 नवंबर को रात्रि 8 बजे गांधी चौक तिल्दा-नेवरा में आयोजित होगा।
समारोह में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका लोक अंजोर गरिमा दिवाकर द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। उनके लोक गीतों और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजे कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी माटी की खुशबू का एहसास होगा। पूर्व जिला महामंत्री समाज सेवी अनिल अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया जाएगा और समाज सेवी जनों उत्कृष्ट जनों का सम्मान किया जाएगा

आयोजकों ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से इस मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों और अंचल के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

