साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : छुईखदान थाना क्षेत्र के छिंदारी स्थित नथेला डैम में दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक भिलाई का रहने वाला था वह अपने चार दोस्तों के साथ डैम घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आयुष के शव को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

इस हादसे ने डैम क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि करीब दो माह पहले भी छिंदारी बांध घूमने गए छुईखदान निवासी एक नाबालिग युवक की डूबने से मौ*त हो गई थी। लगातार दूसरी घटना से क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

