DESK। शासकीय आदर्श विद्यालय फरसगांव के खेल मैदान में शिक्षा जगत विधानसभा क्षेत्र-केशकाल द्वारा आयोजित ‘मेरा लक्ष्य मेरा अभिमान’ कार्यक्रम में जिला कोण्डागांव के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के कुल 4000 छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख देने के लिए, अपना भविष्य संवारने हेतु जिला के गौरव:- पर्वतारोही, सफल किसान, स्थानीय हास्य कलाकार, शिल्पकार, आईएएस-आईपीएस अधिकारीगण, सफल जनप्रतिनिधि इत्यादि ने स्वयं की कहानी-स्वयं की जुबानी कहकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यशाला के दौरान छ.ग. संकुल समन्वयक शैक्षिक संघ जिला-कोण्डागांव के नेतृत्वकर्ता कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष रामचन्द्र सोनवंशी जिलाध्यक्ष सुभऊराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक शीतलराम कोर्राम के मार्गदर्शन में जिला-कोण्डागांव के जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार सोना, उपाध्यक्षगण गौतमराम साहू, यशवन्त कुमार साहू, रूपसिंह नेताम, सैयद शोएब अली, जिला महामंत्री रामदेव कौशिक, निर्मल पाण्डे जी, जिला सचिव धरमलाल देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष महेशराम पटेल अन्य जिला पदाधिकारीगण एवं पांचों विकासखण्ड के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार कश्यप, राजूराम दीवान, अमिताभ मिश्रा, रूपेंद्र कुमार कौशिक एवं राधेश्याम मंडावी सहित हमारे सक्रिय संकुल साथियों ने सामूहिक रूप से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री छ.ग. शासन माननीय केदार कश्यप जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महोदय माननीय नीलकंठ टेकाम जी, कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महोदय माननीय आशाराम नेताम जी को छ.ग. के तात्कालिक शिक्षा मंत्री महोदय माननीय गजेंद्र यादव जी के नाम से छ.ग. संकुल समन्वयक शैक्षिक संघ ने महत्त्वपूर्ण सात सूत्रीय मांगों की पूर्ति करने हेतु विशाल गजमाला से स्वागत-सम्मान करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।”

