New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मोदी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने निर्भया फंड का प्रभावी उपयोग करते हुए ₹7712.85 करोड़ के आवंटित बजट में से ₹5846.08 करोड़ का उपयोग किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों में देशभर में 14,658 से अधिक महिला हेल्प डेस्क की स्थापना शामिल है। साथ ही, 24,264 लोगों को साइबर अपराधों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
जिससे डिजिटल युग में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा, 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर फॉरेंसिक सह-प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं, जिससे महिलाओं के खिलाफ होने वाले डिजिटल अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सरकार का कहना है कि इन पहलों से महिलाओं को न केवल सुरक्षा मिलेगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।