बिलासपुर: बिलासपुर जिले के नेवासा में स्थित सीता देवी स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया था, जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया। नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी पूनम रजक ने शिक्षकों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा जगत बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया।

शिक्षक की प्रताड़ना से थी परेशान
जांच में सामने आया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़की में पदस्थ शिक्षक रमेश कुमार साहू अपनी शासकीय ड्यूटी छोड़कर नियमित रूप से अपने ही रिश्तेदार के निजी स्कूल सीता देवी स्कूल नेवासा में पढ़ाने जा रहा था। आरोप है कि वहीं उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

शिक्षा विभाग हरकत में
पूरे मामले को लगातार, प्रमुखता से और पूरी जिम्मेदारी के साथ मीडिया पर उठाया।गया जिसकी रिपोर्टिंग के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और मामले की गहन जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कड़ा कदम उठाते हुए शिक्षक रमेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी पूनम ने मीडिया को बताया कि रजक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या छात्राओं पर दबाव कम करने की जरूरत है? क्या स्कूलों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए?


