कांकेर-नारायणपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां डीमाइनिंग अभियान के दौरान हुए भीषण IED विस्फोट में DRG के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए विस्फोटकों को निष्क्रिय करने में जुटे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और पूरा इलाका दहल उठा।


मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है, साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस हमले ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के सामने मौजूद खतरे को उजागर कर दिया है, जहां हर कदम पर जान का जोखिम बना रहता है और जवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर रहे हैं।


