रायपुर। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा सोमवार को पंडरी स्थित ग्रैंड ग्रुप के दफ्तर में आयोजित संध्या आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


संध्या आरती के दौरान ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज के अधिकारी कर्मचारियों ने भी आरती में हिस्सा लिया और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। आरती के बाद उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि नियमित रूप से इस तरह के धार्मिक आयोजन सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी को सुख-समृद्धि और सफलता की शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा 14 सितंबर को भारतीय टेनिस टीम के संयोजक के तौर पर डेविस कप के क्वालीफाई मुकाबले में शामिल होने दक्षिण कोरिया गए थे। प्रतियोगिता से जुड़े दायित्वों को पूरा करने के बाद सोमवार को रायपुर लौटे। रायपुर आगमन के बाद वे पंडरी स्थित ग्रैंड ग्रुप के दफ्तर पहुंचे, जहां आयोजित गणेश जी की संध्या आरती में उन्होंने प्रमुखता से हिस्सा लिया।




