गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व एंटी पोचिंग यूनिट को प्राप्त गोपनीय के आधार पर उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के सीमा में लगे उड़ीसा राज्य के ग्राम फुटानाड़ा एवं बुड्रापारा मे भी ग्राम सोनपुर डीएनके की तरह छत्तीसगढ़ की जंगल से सागौन वृक्षों की अवैध कटाई कर फर्नीचर बनाया जा रहा है।
श्री वरुण जैन उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद छ.ग. एवं वनमंडलाधिकारी नवरंगपुर उड़ीसा श्री सुभेन्दु प्रसाद बेहरा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य की संयुक्त टीम गठन कर ग्राम फुटानाड़ा निवासी मनबोध पिता कपूरचंद माली और ग्राम बुड्रापारा मनमथ पिता लक्ष्मीघर चौधरी के घर एवं बाड़ी का रार्च वारंट जारी कर विधिवत तलाशी लिया गया। मनबोध माली के घर एवं बाड़ी से सागौन का फर्नीचर, सागौन का स्लीपर, सागौन का फारा एवं अन्य बढ़ाई गिरी सामाग्री जप्त किया गया।
दिनांक 4.04.2026 की रात्रि को फरार आरोपी मनबोध पिता कपूरचंद माली को ग्राम हीरापुर (उमरकोट) पकड़कर छत्तीसगढ़ लाया गया।
दिनांक 05.04.2026 को आरोपी मनबोध पिता कपूरचंद माली के द्वारा उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद छत्तीसगढ़ के कोर एरिया से सागौन वृक्षों की अवैध कटाई करने का मौका स्थल का सिनाख्त वन अमला के द्वारा करवाया गया।
दिनांक 06.04.2026 को विवेचना अधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह सोनवानी वनपाल के द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27,29,31,51,52 एवं छ.ग. व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) ग के तहत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया. माननीय न्यायालय के आदेश के उपरांत 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में निरुध्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य के संयुक्त टीम वनअमला एवं गरियाबंद एवं नबरंगपुर (ओडिशा) पुलिस का विशेष योगदान रहा। एस.डी.ओ गोपाल कश्यप, एस.डी. ओ भोपाल सिंह राजपूत, रेंजर सुशिल सागर रेंजर dinesh चौधरी, रेंजर चन्द्रबली ध्रुव, रेंजर ज्योति ध्रुव, वन रक्षक पामेश्वरी, ललिता मरकाम, ऋषि ध्रुव, ओम प्रकाश राव, राकेश मार्कंडेय, मनोज ध्रुव, अनूप जांगडे, भूपेंद्र भेड़िया, वीरेंदर ध्रुव, चुरामन धृतलहरे, जानकी बाई का अहम् योगदान रहा.

