तिल्दा नेवरा । CG NEWS: बलौदाबाजार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा जिला परिवहन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा इस आधुनिक जिला परिवहन कार्यालय में क्षेत्रवासियों को वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट एवं परिवहन से जुड़े अन्य आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण व नवीनीकरण में बड़ी सुविधा मिलेगी।

और परिवहन से संबंधित सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर सरल, सुगम और व्यवस्थित रूप से उपलब्ध होगी डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए कृत संकल्पित है।

