राजनांदगांव। CG NEWS : शहर के बसंतपुर जिला अस्पताल चौक के समीप आज सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार आ रही है रेत से भारी हाईवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया ।
शहर के बसंतपुर जिला अस्पताल के समीप चौक रेत से भरी हाईवा वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बुर्जुग को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पहचान 61 वर्षीय चमाराय टोलागांव निवासी पूरन साहू के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अस्पताल से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहा था। तभी हाईवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मृतक साइकिल सहित वाहन के पहियों के नीचे आ गया था। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।


