रायपुर। SPORTS NEWS : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयीन तैराकी (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायपुर के यूनियन क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आधार पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का गठन किया गया, जो चेन्नई में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
आयोजक महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 महाविद्यालयों के 16 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया है।


गुरुचरण सिंह होरा रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं डॉ. अतुल शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएल वर्मा ने की। महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. रामानंद यदु, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव सहित विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।
चेन्नई में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी
प्रतियोगिता में चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ी चेन्नई में होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा।

तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम
(पुरुष वर्ग )
50 मीटर फ्रीस्टाइल
1. स्वप्निल यादव – पं. हरिशंकर कॉलेज, रायपुर – 28.99 सेकंड
2. इंद्रजीत साहू – यू.टी.डी. – 34.10 सेकंड
50 मीटर बैकस्ट्रोक
1. स्वप्निल यादव – पं. हरिशंकर कॉलेज, रायपुर – 36.15 सेकंड
2. इंद्रजीत साहू – यू.टी.डी. – 56.31 सेकंड
50 मीटर बटरफ्लाई
1. स्वप्निल यादव – पं. हरिशंकर कॉलेज, रायपुर – 32.15 सेकंड
2. हर्ष वर्मा – यू.टी.डी. – 35.91 सेकंड
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
1. रोहन पाल – शासकीय महाविद्यालय, धरदिवा – 51.58 सेकंड
100 मीटर फ्रीस्टाइल
1. चंदन – शासकीय नगरी महाविद्यालय, धमतरी – 1:30.83 मिनट
2. भूषण लाल – शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, धमतरी – 1:38.15 मिनट
(महिला वर्ग )
50 मीटर फ्रीस्टाइल
1. मोनिका – यू.टी.डी. – 42.42 सेकंड
2. दुर्गा – शासकीय डी.बी. महाविद्यालय, रायपुर – 54.44 सेकंड
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
1. मोनिका – यू.टी.डी. – 51.58 सेकंड
2. लक्षेश्वरी – शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, रायपुर – 1:13.58 मिनट
100 मीटर फ्रीस्टाइल
1. मोनिका – यू.टी.डी. – 1:47.15 मिनट


