आरंग । CG NEWS: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आरंग स्थित राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग (शहर) द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग (शहर) के अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, देश की एकता एवं अखंडता, सशक्त नेतृत्व तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके ऐतिहासिक निर्णयों और राजनीतिक दृढ़ता को याद किया।


वक्ताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी का नेतृत्व और देश के प्रति उनका समर्पण भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों, सिद्धांतों एवं जनसेवा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारत लोधी, मंगल मूर्ति अग्रवाल, देवेंद्र धृतलहरे, राजेश्वरी साहू, मनमोहन गुप्ता, सुदामा पाल, मंजू चंद्राकर, सादिक बेलिम, सागर जोशी, कन्हैया साहनी, सलमान खान, चंद्रहास साहू, लेशकुमार साहू, पारस कोसल, मनेश कंडरा, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।


