रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर सुबह 9:45 तक रोहतक (हरियाणा) पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 11:15 बजे को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली जायेंगे.
दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट से रवाना होंगे. दोपहर 2:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे. दोपहर 4:00 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड, रायपुर में आयोजित आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ – संविधान रक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 5:15 बजे वे वापस मुख्यमंत्री निवास जाएंगे.