रायपुर। Police Training: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 526 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी सूची में प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के नाम और उनकी प्रशिक्षण हेतु निर्धारित जिलों का उल्लेख किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों को कानून व्यवस्था, अपराध जांच, पुलिसिंग व्यवस्था और मैदानी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
The post CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 526 प्रशिक्षु SI की जिलों में पोस्टिंग, व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए PHQ ने जारी की लिस्ट appeared first on Grand News.

