रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए प्रदेश के बुजुर्ग यात्रियों ने वीडियो जारी कर यात्रा के दौरान खराब इंतजामों की शिकायत की है।
बुजुर्गों का आरोप है कि उन्हें कई घंटों तक सड़क पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी बेहद खराब है। यात्रियों की शिकायतों के बाद तीर्थ यात्रा योजना के संचालन और व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।


