अभनपुर। CG Crime News:अभनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अभनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आज शाम रायपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और नाबालिग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

