अभनपुर। CG NEWS: अभनपुर क्षेत्र में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, वहीं अभनपुर में दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब भी जब्त की गई है। इसके अलावा पुलिस ने पिछले 4 साल से फरार चल रहे 5 गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।


कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया, जो चोरी की बाइक और रायपुर-गरियाबंद जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें रायपुर न्यायालय में पेश किया है। इस अभियान से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

