रायपुर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा आयोजित भव्य अग्रसेन कार्निवल उत्साह, उमंग और मनोरंजन के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्निवल में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गेम्स, एग्जीबिशन, लकी ड्रॉ एवं बुजुर्गों की चौपाल सहित विभिन्न गतिविधियों ने आयोजन को आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ग्रैंड तंबोला रहा, जिसका आयोजन नरेश मार्केटिंग के सौजन्य से किया गया। तंबोला में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन स्थल पर रोमांच एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्निवल का उद्देश्य समाज के सभी आयु वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन कार्निवल समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सहयोग एवं अपनत्व की भावना बढ़ती है। अग्रवाल सभा का प्रयास है कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए।
मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। कार्निवल जैसे आयोजन सभी पीढ़ियों को साथ लाते हैं और समाज के लोगों को आपस में जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल* ने कहा कि युवा मंडल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता को समाजहित के कार्यों में लगाना है। अग्रसेन कार्निवल ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों को मनोरंजन के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर दिया। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।
कार्निवल में गेम्स, एग्जीबिशन, लकी ड्रॉ, बुजुर्गों की चौपाल एवं ग्रैंड तंबोला जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नरेश मार्केटिंग के सहयोग से आयोजित ग्रैंड तंबोला ने कार्यक्रम में विशेष रोमांच और आकर्षण जोड़ा।
कल निकलेगी भव्य अग्रसेन शोभायात्रा, समापन समारोह में सजेगी कवि सम्मेलन की महफिल
अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को रायपुर में भव्य अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात शाम 6:30 बजे आयोजित होने वाले भव्य समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल महामहिम रमेन डेका जी, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं गौरीशंकर अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समापन समारोह का विशेष आकर्षण भव्य कवि सम्मेलन होगा, जिसमें *लोकप्रिय कवि शशिकांत यादव, सुदीप भोला, पार्थ नवीन, रुचि चतुर्वेदी एवं दिनेश देसी घी* अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। हास्य, व्यंग्य और काव्य की विभिन्न विधाओं से सजी यह महफिल महोत्सव के समापन को यादगार बनाएगी।
समापन समारोह में समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन के साक्षी बनेंगे। महोत्सव के विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता, सेवा, संस्कृति एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया है।
आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के *अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जयंती प्रभारी राजेश हैलीवाल, मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी सीए गोपाल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल एवं दीपक गुप्ता, डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र सराफ, मनमोहन अग्रवाल, सतपाल जैन, किसान अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, योगी अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, श्री विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल एवं राम अग्रवाल* सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों का सहयोग रहा।
अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, वेदांत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल सहित युवा मंडल के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल, राजरानी बंसल, राजश्री अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल तथा युवती मंडल की अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, सुश्री श्रद्धा अग्रवाल, श्रुति जालान एवं तुलसी कनोडिया सहित समाज के सदस्यों की सहभागिता रही।
यह जानकारी जयंती सह मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता एवं उदित अग्रवाल ने दी।


