जगदलपुर। CG NEWS : जगदलपुर जिले के बुरगुम थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि का लाभ लेने के मामले में हितग्राही किसानों की शिकायत के जांच के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल सहित दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।

