जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत देवरी खोरसी के घाट पर कथित तौर पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। इसी दौरान जब मौके पर पड़ताल की गई और कैमरे में गतिविधियों को रिकॉर्ड करने की कोशिश हुई, तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कैमरा देखते ही उत्खनन में लगे लोग ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकले, जबकि मशीन लेकर कुछ लोग वहां से फरार हो गए।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में घाट पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है? क्या जिम्मेदार विभाग को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर इसकी अनदेखी की जा रही है?

नदी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले इस तरह के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की जिम्मेदारी खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की है। अब देखना होगा कि मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हैं या फिर देवरी खोरसी घाट में अवैध रेत उत्खनन का यह खेल इसी तरह जारी रहता है।

