आरंग खंड, रायपुर ग्रामीण। CG NEWS: आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, आरंग खंड, रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कुरूद एवं ग्राम कुटेला में जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस सदस्यता अभियान में क्षेत्र के भैया-बहनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की सदस्यता ग्रहण की। अभियान के दौरान संगठन के विचारों, उद्देश्यों एवं छत्तीसगढ़िया अस्मिता, भाषा, संस्कृति, स्वाभिमान और हक-अधिकारों की रक्षा के संकल्प से लोगों को अवगत कराया गया।


सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करना तथा छत्तीसगढ़िया समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करना है।
अंत में संगठन की ओर से ग्राम कुरूद एवं कुटेला के सभी भैया-बहनों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने उत्साह के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाया।


