अंबिकापुर। CG CRIME NEWS : नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुजाय मंडल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की कथित हरकतों के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
घर से लापता हुई थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को नाबालिग पीड़िता बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल से तकनीकी जानकारी जुटाई और एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सुजाय मंडल के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाना क्षेत्र के शिमूलदंगा गांव का निवासी बताया गया है।
पूछताछ में सामने आया गंभीर मामला
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता से पूछताछ में आरोप सामने आया कि सुजाय मंडल उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने पीड़िता को अप


