आरंग। CG NEWS: श्रीराम वन गमन मार्ग के 114वें पड़ाव आरंग स्थित बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विराजित श्रीराम चरण पादुका के दर्शन के लिए अयोध्या से पधारे संतों का नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। संतों के नगर आगमन पर पंचमुखी महादेव के समीप धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
स्वागत के पश्चात संतों का आगमन बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ, जहां उन्होंने भगवान महादेव के पूजन-अर्चन के साथ श्रीराम चरण पादुका के दर्शन किए। इस अवसर पर रेवती रमण मंदिर एवं गोपाल संस्कृत प्रचारणी सभा ट्रस्ट की ओर से संतों को श्रीरामचरितमानस ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया गया।

श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा संतों के लिए आदरपूर्वक भोजन की व्यवस्था की गई, वहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के मंदिर परिसर में की गई। नगर के विभिन्न मंदिरों के ट्रस्ट सदस्यों एवं धर्मप्रेमियों ने संतों के स्वागत-सत्कार में सहभागिता निभाई।
इस पावन अवसर पर संदीप शर्मा, हरीश दीवान, बृजेश सोनी, पंकज शुक्ला, तेजराम जलक्षत्री, रमन जलक्षत्री, राजेश साहू, सावन शुक्ला, आशुतोष द्वारकानी, धनंजय लोधी, बिसाहू चंद्राकर, बांके बिहारी अग्रवाल, जगमोहन सोनकर, सतीश भूतड़ा, अर्पित चौधरी, बृजेश अग्रवाल, बलराम साहू एवं योगेश तिवारी सहित विभिन्न मंदिरों के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


