सिमगा, बलौदाबाजार-भाटापारा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सिमगा ब्लॉक से आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को कुल 71 श्रद्धालुओं का जत्था रायपुर से बैद्यनाथ धाम, बजरंगबली मंदिर और ठाकुर जी सत्संग मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। यह यात्रा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगी।
यात्रा में सिमगा से रजनी दुबे, रुखमणी साहू, श्याम बाई देवांगन, अहिमन बाई, शारदा भोसले, सरोज देवांगन, चम्पा बाई यादव, वंदना इंगोले, विद्या बाई देवांगन, शिलो बाई, अनुराग शर्मा, स्वर्णा शर्मा, ठगिया निषाद, अमोला सोनकर, मंजूलता अवस्थी, नीता शर्मा, प्रिंसी साहू, लक्ष्मी साहू, नीतू देवांगन, गीता बाई देवांगन, शकून वर्मा, गोविंद वर्मा, भगत वर्मा, सावित्री वर्मा, धनेशाराम साहू, खोरवाहरीन साहू सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

सिमगा से रवाना करने के समय नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण श्रीवास्तव, जनपद पंचायत सीईओ सी पी मनहर,जनपद पंचायत अध्यक्ष दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य आनंद बंजारे, एल्डरमेन अभिजीत अवस्थी, परस पाटकर, तैबू देवांगन, सूर्यकांत ताम्रकार, विकास सोनकर,अनूप तिवारी,राजेश सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

