जांजगीर-चांपा। CG BREAKING NEWS : जिले के नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी छोटेलाल साहू को हिरासत में लिया है।
वहीं, पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में शिवरीनारायण पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर पर अपडेट जारी है।

