तिल्दा-नेवरा। CG NEWS: ग्राम पंचायत चांपा की चारागाह एवं गौठान भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने राधे शक्ति स्पंज आयरन पर कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
कांग्रेस के पदाधिकारियों , सरपंच रामकली वर्मा, सचिव टेकराम वर्मा, पंचगण एवं ग्रामीणों सहित पूर्व सरपंच सुरेश वर्मा ने भूमि के राजस्व रिकॉर्ड, पटवारी प्रतिवेदन, कलेक्टर के आदेश और ग्राम पंचायत की एनओसी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी भूमि आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

उन्होंने ने आरोप लगाया कि शासन गांवों की जमीन को लेकर मनमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक राजस्व मंत्री हैं, इसके बावजूद गांवों की गोठान और सुरक्षित जमीन उद्योगपतियों को आवंटित किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के दौरान गांव में बड़े स्तर पर गोठान बनाया गया था और उसकी कुछ जमीन भी उद्योग के लिए दिए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरपंच स्वयं पंचायत की ओर से एनओसी जारी करने और प्रस्ताव पारित होने की जानकारी से इनकार कर रहे हैं, तो जमीन उद्योग के लिए कैसे आवंटित कर दी गई?
बलदाऊ साहू /अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण ने कहा की राधे शक्ति स्पंज आयरन को किसी भी हाल में चरागाह की जमीन को कब्ज़ा करने नहीं दिया जायेगा
ग्राम पंचायत चांपा के पूर्व सरपंच सुरेश वर्मा ने राधे शक्ति स्पंज आयरन पर फर्जी तरीके से पटवारी प्रतिवेदन बना कर कलेक्टर आदेश निकाल कर अपने नाम कर लिया है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भूमि के राजस्व अभिलेखों की जांच की जाए तथा यदि अतिक्रमण फर्जी दस्तावेज प्रमाणित होता है, तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि को मुक्त कराया जाए।
वही राधे शक्ति स्पंज आयरन प्रबंधन का कहना है की उनके द्वारा कोई भी अवैध अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है शासन नियमतः उन्हें जमीन आबंटित किया गया है बलदाऊ साहू /अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण, सरपंच रामकली वर्मा, सचिव टेकराम वर्मा, पंचगण एवं ग्रामीणों ने मांग की है कि अनियमितता प्रमाणित होने पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए और शासकीय चारागाह भूमि को सुरक्षित किया जाए।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत चांपा की चारागाह एवं गौठान भूमि को किसी भी हाल में राधे शक्ति स्पंज आयरन को नहीं देने की बात कही है और जो भी इस फर्जी वाडा में दोषी पाया जाये उस पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है


