जगदलपुर। Vijay Rath Accident: बस्तर दशहरा के भीतर रैनी रस्म के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। विजय रथ की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का पैर कुचल गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, भीतर रैनी के दौरान विजय रथ के संचालन के समय दोनों व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों रथ के इतने करीब कैसे पहुंचे, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
मृतक और घायल की पहचान सहित घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


