कांकेर। CG News: कांकेर-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को राहगीरों को वन्यजीवों का अनोखा नजारा देखने को मिला। सड़क के अलग-अलग हिस्सों में भालू के तीन शावक, एक बड़ा भालू और खरगोश दिखाई देने से यह मार्ग जंगल सफारी जैसा नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, माकड़ी के पास भालू के तीन शावक दिखाई दिए। वहीं, कोरर थाना और ढाबे के बीच एक बड़ा भालू सड़क पार करता नजर आया। इसके अलावा रानवाही क्रॉस नाले के पास एक खरगोश भी दिखाई दिया।
एक ही दिन मार्ग पर कई वन्यजीवों की मौजूदगी राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। हालांकि, भालुओं की आवाजाही को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।


