सिमगा। CG NEWS: भाटापारा विधानसभा के सिमगा विकासखंड अंतर्गत कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवरतन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के सरपंच कमलेश साहू जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को सरल, सुलभ और जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव , जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु , जिला पंचायत सभापति शशि बंजारे , दीप्ती वर्मा , जनपद अध्यक्ष दौलत पाल , मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी , जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला , कमलेश साहू जी, छोटेलाल यादव जी, गोविन्द वर्मा , चंद्रप्रकाश टोंडे जी, संतोष साहू जी, हेमंत साहू , प्रहलाद मिश्रा , रजनी दुबे जी,वंदना इंगोले जी, रुखमणी साहू सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


