तिल्दा नेवरा : देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चल रहे ‘गौ-सम्मान आह्वान’ अभियान के तहत गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन शर्मा ने रेस्ट हाऊस तिल्दा नेवरा में शहर के गौ भक्तों और गणमान्य नागरिकों को सबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान के तहत मुख्य रूप से गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान पर जोर दिया जा रहा है. इसमें सरकार से मांग की गई है कि गौमाता के संरक्षण के लिए अनुसंधान और अनुदान बढ़ाया जाए, देशभर में गौहत्या पूरी तरह समाप्त की जाए और गौमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र धरोहर जैसे सम्मानित दर्जे दिए जाएं. छत्तीसगढ़ के राजधानी में दिनांक 17/12/2026 दिन गुरुवार को महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 21 के पार्षद एवं सभापति सौरभ रानी जैन ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क गली मुहल्लों में बेजुबान हमारी गौ माताएं अनावश्यक रूप से मौत के काल बन रही है।जो हम सनातनी हिन्दू धर्म को जन-जन तक इस गौ सम्मान आव्हान अभियान में शामिल होकर सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर के समाजसेवी सौरभ जैन, वार्ड नंबर 19 के पार्षद दिनेश साहू वार्ड नंबर 20 के पार्षद संतोष यदु,गौ सम्मान आव्हान अभियान कवर्धा राजनांदगांव संभाग प्रभारी रोहन चंद्रवंशी, दुर्ग संभाग प्रभारी कमल किशोर कि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें.

