बिलासपुर। CG VIDEO : बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दिन युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन युवतियों ने मिलकर एक युवती के साथ मारपीट की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों युवतियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया। यहां पुलिस ने तीनों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी। हालांकि, मारपीट का शिकार हुई युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पूरा मामला बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां गणेश विसर्जन के दिन युवतियों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान तीन युवतियों ने मिलकर एक युवती के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवतियों की पहचान की और उन्हें थाने बुलाया। इसके साथ ही मारपीट का शिकार हुई युवती को भी थाने बुलाकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। हालांकि, पीड़िता ने किसी भी तरह की कानूनी शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपासना पारचे, तैयबा परवीन और पूर्वा कौशल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने तीनों युवतियों को थाने बुलाकर समझाइश दी। इस दौरान तीनों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद और मारपीट जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने के बावजूद पुलिस ने तीनों युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मामले में अपनी ओर से कार्रवाई की है।

