अंबिकापुर । CG NEWS: अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्थित 6.25 एकड़ तालाब क्षेत्र से जुड़ी अनुसूचित जनजाति की जमीन के फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी आजाद इराकी को रायपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी वंशावली के आधार पर ST भू-स्वामी की जमीन का गैर-ST के नाम अवैध अंतरण और फर्जी बैनामा कराया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आजाद इराकी ने फर्जी दस्तावेज होने की जानकारी के बावजूद करीब 40 लाख रुपये में विवादित जमीन का सौदा किया था।
मामले में थाना मणीपुर अपराध क्रमांक 168/26, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत अपराध दर्ज है।
मणीपुर थाना, साइबर सेल और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


