अभनपुर। Manikchauri Murder Case: अभनपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौरी में हुए हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी राकेश बंजारे को अभनपुर और गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के पास से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। संयुक्त पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आज रायपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।


